Home » चाचा बने वरुण धवन, घर आया नन्हा मेहमान

चाचा बने वरुण धवन, घर आया नन्हा मेहमान

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने और दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन अब दादा बन गए हैं। जी दरअसल उनके घर किलकारी गूंजी है। मिली जानकारी के तहत डेविड धवन के बड़े बेटे और वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन दूसरी बार पिता बन गए हैं। जी हाँ और सूत्रों के मुताबिक, राहुल की पत्नी जान्हवी ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि रोहित धवन भी अपने पिता डेविड की ही तरह डायरेक्टर हैं। जी हाँ और उन्होंने ‘देसी बॉयजÓ और ‘ढिसूमÓ जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा अगर हम अगर उनकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2012 में जान्हवी संग गोवा में शादी की थी।

जी हाँ और, इससे पहले ये जोड़ा साल 2018 में एक बेटी का माता-पिता बना था। बीते 4 मई 2022 को डेविड धवन अपने बेटे रोहित के साथ मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए। जी हाँ और इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। उसी समय ये बात पता चली कि रोहित एक बेटे के पिता बने हैं। आप सभी को पता हो रोहित धवन के भाई और एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले ही वरुण की भाभी जान्हवी के लिए बेबी शावर भी रखा था। उस दौरान की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

जी दरअसल नताशा ने जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था, और उस दौरान उसमे अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं। आप सभी को बता दें कि अंशुला कपूर ने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान्हवी धवन के बेबी शावर की कुछ पिक्चर्स पोस्ट की थीं, जिसमें जान्हवी प्रिंटेड सूट में स्माइल करती काफी खूबसूरत लगी थीं। उस दौरान नताशा ब्लैक स्विम वियर में एन्जॉय करती नजर आईं। उस दौरान इन फोटोज को पोस्ट करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा था, जाह्नवी धवन और नताशा दलाल को ढेर सारा प्यार। आप सभी लोग बहुत अच्छे हो और बहुत शानदार हो।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More