Home » 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर हॉकी में नवप्रीत कौर करेगी पंजाब टीम की कप्तानी

12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर हॉकी में नवप्रीत कौर करेगी पंजाब टीम की कप्तानी

by Bhupendra Sahu

जालंधर । भोपाल (मध्य प्रदेश) में छह मई से शुरू हुई 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम की कप्तानी नवप्रीत कौर करेंगी। हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने शुक्रवार को बताया कि 6 से 17 मई तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में अयोजित होनी वाली 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सीनियर महिला) हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम का कप्तान नवप्रीत कौर होंगी जब कि शालू मान (पटियाला) को उप कप्तान बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब हॉकी टीम में कमलजीत कौर, ज्योतिका कलसी, शेरिया मिश्रा, मीनाक्षी, संजना, किरणदीप कौर, नवजोत कौर, महिमा, रूपिंदर कौर, याशिका नेगी, सिमरन चोपड़ा, सालिका, चंदनप्रीत कौर, राशनप्रीत कौर, किरणदीप कौर और सरबदीप कौर को शामिल किया गया है।

रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता एवम् अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी क्रमश: योगिता बाली और अमनदीप कौर टीम का कोच और मैनेजर नियुक्त किया गया है जबकि जगरूप सिंह टीम के सहायक कोच होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More