Home » पिता शत्रुघ्न पर लगे ओरोपों से भड़के बेटे, कहा- झूठा और घटिया

पिता शत्रुघ्न पर लगे ओरोपों से भड़के बेटे, कहा- झूठा और घटिया

by Bhupendra Sahu

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पूजा मिश्रा काफी समय से चर्चाओं में नहीं थीं लेकिन अब इन दिनों वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। जी दरअसल, पूजा मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ सेक्स स्कैम शुरू किया। इसी के साथ पूजा मिश्रा ने कहा, इस परिवार ने उनका करियर और जिंदगी को बर्बाद कर दिया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, उनकी वर्जनिटी बेचकर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया। अब इन सभी के बीच शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने जवाब देते हुए पूजा मिश्रा के सभी आरोपों को खारिज किया है। जी दरअसल हाल ही में लव सिन्हा ने पूजा मिश्रा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि, वह अनस्टेबल हैं।

आप देख सकते हैं लव सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, उस महिला को प्रोफेशनल मदद की जरूरत है। मेरी फैमिली के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाने से साबित होता है कि वो अनस्टेबल है। मैं आमतौर पर इस तरह के कचरे का जवाब देने में इंटरनेट पर अपना समय बर्बाद नहीं करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि इस स्टोरी को अप्रूव करने वाले गैर-जिम्मेदार एडिटर को ये महसूस होना चाहिए कि ऐसे अपमानजनक आर्टिकल्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जो बिल्कुल झूठा और घटिया है।
इसी के साथ हम आपको यह भी बता दें कि पूजा मिश्रा ने इंटरव्यू में आरोप लगाते हुए कहा था कि, उनके पिता और शत्रुघ्न सिन्हा की अच्छी दोस्ती थी। उनके पिता से शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोस्तों ने तमाम फायदे लिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके पिता को उनके बॉलीवुड में जाने से रोकने के लिए खूब भड़काया। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के करियर को बनाने के लिए उनके करियर को दांव पर लगाया। शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार उनके ऊपर काला जादू करता था ताकि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में न पहुंच पाए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More