Home » विवो ने किया टी सीरीज का विस्तार

विवो ने किया टी सीरीज का विस्तार

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी विवो ने आज भारतीय बाजार में अपने टी सीरीज के स्मार्टफोन का विस्तार करते हुये दो नये स्मार्टफोन विवो टी 1प्रो 5जी और विवो टी1 44 डब्ल्यू लाँच करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत 14499 रुपये है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विवो टी 1 प्रो 5 जी मोबाइल गेमरों को ध्यान रख कर विकसित किया है गया जिसमें स्नैपड्रैगन 778जी 5 जी प्रोसेसर , एमोलेड डिस्प्ले, 8 लेयर कूलिंग टेक्नालॉजी के साथ 66 वॉट फ्लैश चार्जिंग की सुविधा दी गयी है। इसमें 64 एमपी एआई त्रिपल कैमरा है। इसमें आठ एमपी अल्ट्रा वाइड और दो एमपी मैक्रो कैमरा के साथ ही 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही विवो टी1 44 डब्ल्यू में 5000 एमएएच की बैटरी, एमोलेड डिस्प्ले, 44 वॉट फ्लैश चार्जिंग के साथ ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर दिये गये हैं। इसमें 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा, दो एमपी को मैक्रो कैमरा और दो एमपी बोकेह कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि विपो टी1 प्रो 5 जी के दो मॉडल उतारे गये हैं जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 23999 रुपये तथा 8 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 24999 रुपये हैै। इसी तरह से विपो टी1 44 डब्ल्यू के तीन मॉडल उतारे गये हैं जिसमें चार जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 14499 रुपये, 6 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 15999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 17999 रुपये है।
उसने कहा कि टी 1 प्रो 5 जी की बुकिंग कल से शुरू होगी और इसकी बिक्री सात मई से शुरू होगी। इसी तरह से टी1 44 डब्ल्यू की बिक्री आठ से होगी। यह ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी के ई स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More