Home » रोनाल्डो की सीआर सात ने मिंत्रा के साथ साझेदारी की

रोनाल्डो की सीआर सात ने मिंत्रा के साथ साझेदारी की

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने भारत में पहली बार स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इत्र सीआर सात लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहले से ही 40 देशों में उपलब्ध है। सीआर सात भारत में उनके फैन के लिए 16 अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध होगा। सीआर सात को 2017 में लॉन्च किया गया था जो स्टार फुटबॉलर के लाइफस्टाइल को उनके फैन के बीच पहुंचाने के लिए एक बांड के रुप में लाया गया। सीआर सात इत्र उनके प्रशंसको और खेल प्रेमियों को उनकी दुनिया का एक सुगंधित अनुभव देता है। यह ब्रांड दुनिया के चालीस देशों में मौजूद है।

सीआरसात को 14 से 40 वर्ष के खेल प्रेमियों तथा स्टार फुटबॉलर के चाहने वालों के लिए बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो उन लोगों में शुमार हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है तथा पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी उन्हें खासा पसंद किया जाता है। सीआर सात मिंत्रा पर परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डिओडोरेंट्स और गिफ्ट सेट के साथ उपलब्ध होगा। सुंदरता और सुगंध मिंत्रा पर कुछ लोकप्रिय श्रेणियों में से एक है। मिंत्रा के सथा साझेदारी कर बॉन्ड उन लोगों तक पहुंच पायेगा जो वैश्विक फैशन की तलाश में रहते हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More