Home » इस मशहूर एक्ट्रेस की गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, आईं गहरी चोटें

इस मशहूर एक्ट्रेस की गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, आईं गहरी चोटें

by Bhupendra Sahu

एक दौर में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से चार-चांद लगाने वाली तनुश्री दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में उनका एक्सीडेंट हो गया। आप सभी जानते ही होंगे एक दौर में तनुश्री दत्ता जाना-माना नाम थीं हालाँकि समय के साथ उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया से वो अब भी दूर नहीं हैं। जी हाँ और हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्होंने अपने एक्सीडेंट की खबर दी। आप देख सकते हैं उन्होंने बताया कि महाकाल के दर्शन के लिए जाते समय एक्सीडेंट हो गया।

जी दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की फोटोज शेयर की हैं और दुर्घटना की वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि वे गाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं। आप सभी देख सकते हैं तनुश्री दत्ता ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, आज का दिन एडवेंचरस रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई। ब्रेक फेल होने के बाद, गाड़ी टकरा गई। बस कुछ टांके लगे।।।जय श्री महाकाल!

इसी के साथ तनुश्री ने पैर में आई चोट की भी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो से जाहिर है कि एक्ट्रेस के घुटने में गहरी चोट आई है। काम के बारे में बात करें तो तनुश्री ने साल 2005 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। जी हाँ और वह सबसे पहले फिल्म ‘आशिक बनाया आपनेÓ में नजर आईं थीं। जी हाँ और इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के संग लीड रोल में नजर आई थीं और इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More