Home » मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ

by Bhupendra Sahu

रायपुर। मुख्यमत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़ से आए लोगों को सम्बोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने तथा जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार को पदस्थ करते हुए उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More