Home » राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ से डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, आशीष तिवारी, श्रीमती कृष्णा खटीक, श्रीमती नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, कुमारी संध्या वर्मा, कु. यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More