भुवनेश्वर । इंटरनेशनल खिलाड़ी मनीषा कल्याण के पांच गोलों की मदद से गत चैंपियन गोकुलम केरल ने हीरो इंडियन महिला लीग में अपने खिताब बचाओ अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ओडिशा पोलिस को शनिवार को 12-0 से रौंद दिया।
एक अन्य मुकाबले में पूर्व चैंपियन सेतु एफसी ने पदार्पण कर रही टीम माला रुक्मणि एफसी को 6-1 से हरा दिया।