Home » मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम-सुहेला में 2 मई को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्री रामकुमार वर्मा, श्री चन्द्रशेखर परगनिहा, श्रीमती दुलारी वर्मा, श्री के.के. नायक, श्री महेश वर्मा, श्री प्रवीण धुरंधर, श्री अरुण वर्मा सहित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More