Home » लगातर चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

लगातर चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों के रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने से लगातार चौथे दिन भी ईंधन के दाम स्थिर रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।

इसी के साथ चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपये है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढऩी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 19 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है।

तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार लगातार चौथा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More