Home » भिलाई बिग ब्रेकिंग : भिलाई पावर हाउस फल मंडी के पीछे बस्ती में लगी आग… खाक हुई पूरी बस्ती… एक के बाद एक 15 सिलेण्डर ब्लास्ट… अफरातफरी का था माहौल… देखे…

भिलाई बिग ब्रेकिंग : भिलाई पावर हाउस फल मंडी के पीछे बस्ती में लगी आग… खाक हुई पूरी बस्ती… एक के बाद एक 15 सिलेण्डर ब्लास्ट… अफरातफरी का था माहौल… देखे…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाई से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें पावर हाउस फल मंडी के पीछे बनी बस्ती में शनिवार दोपहर को भयानक आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते पूरी बस्ती जलकर राख हो गई। बांस बल्लियों से बने गरीबों के आसियाने पूरी तरह से उजड़ गए। इस दौरान एक के बाद एक 15 सिलेण्डर ब्लास्ट हुए। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी बस्ती ही जल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार फल मंडी पावर हाउस के पीछे स्थित खटीक बस्ती में यह हादसा हुआ। आग कैसे और क्यों लगा यह जांच का विषय है। आग के कारण बस्ती में बने सभी घर जल गए। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। आगा -आग चिल्लाते हुए झुग्गियों ने लोग बाहर निकले। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसमान में दूर दूर तक धुंआ व आग की लपटें दिखाई दे रही थी। वहीं बीच बीच में सिलेण्डर ब्लास्ट हो रहे थे। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास की है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही देर में पूरी बस्ती जलकर राख हो गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More