नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकआर) दो ही ऐसी टीमें, जिनके खाते में कुल छह प्वॉइंट्स हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से धोकर मौजूदा सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 150 रनों के मिले टारगेट को 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।
केकेआर के खाते में भी छह प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। वहीं चार टीमें ऐसी हैं, जिनके खाते में चार-चार प्वॉइंट्स हैं। मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी तेज तर्रार बैटिंग नहीं कर सका। कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर नॉटआउट 39 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने 28 गेंद पर नॉटआउट 36 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर इस मैच के साथ टीम में वापसी करते दिखे, लेकिन 12 गेंद पर चार रन बनाकर ही आउट हो गए। लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से च्ंिटन डिकॉक ने 52 गेंद पर 80 रन ठोके। उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। डिकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
00