Home » बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे

बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी के दम पर इन दिनों पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले बाबर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। बाबर को इस सीरीज का फायदा वनडे बैटिंग रैंकिंग्स में भी मिला है। मौजूदा समय में वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज बाबर ने एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है

, हालांकि वह अभी विराट कोहली से काफी पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद बाबर के खाते में 891 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। ऑल टाइम वनडे बैटिंग रैंकिंग्स की बात करें तो वह अब टॉप-15 में शामिल हो गए हैं। बाबर ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। 1998 में सचिन तेंदुलकर के 887 रेटिंग प्वॉइंट्स थे और वह बाबर से पहले टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि बाबर को विराट से आगे निकलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। विराट कोहली इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। 2018 में विराट के 911 रेटिंग प्वॉइंट्स थे। इस लिस्ट में 931 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ विव रिचर्ड्स टॉप पर हैं, जबकि उनके बाद पाकिस्तान के ही पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास का नाम आता है, जिनके 921 रेटिंग प्वॉइंट्स रह चुके हैं। 921 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More