Home » पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी

पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं।
पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से आठवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है।
पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More