Home » भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात के बीच मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

ट्वीट में यह बताया गया है कि सरकार ने अपने तय समय सीमा से 9 दिन पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आंकड़ों के मुताबिक भारत ने हर दिन औसतन एक अरब डॉलर का माल निर्यात किया यानी हर दिन करीब 46 मिलियन डॉलर का माल दूसरे देशों को भेजा गया। अगर महीने की बात करें तो यह औसतन 33 अरब डॉलर प्रति माह बैठता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More