Home » उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट

उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के शपथग्रहणकार्यक्रम यहां परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई केंद्रीय नेता भी उपस्थित रहे। चुनाव नतीजे आने के 12 दिन बाद उत्तराखंद के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

23 मार्च का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक रहा। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम यहां परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई केंद्रीय नेता भी उपस्थित रहे। चुनाव नतीजे आने के 12 दिन बाद उत्तराखंद के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

पुष्कर सिंह धामी के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ
पुष्कर सिंह धामी के साथ ये मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। चंदन राम दास, सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी सरकार में मंत्री होंगे। जिन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More