Home » एनएमडीसी ने 4 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

एनएमडीसी ने 4 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । सरकारी क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने एक साल में चार करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। इस्पात मंत्रालय ने कहा कि वार्षिक उत्पादन का यह लक्ष्य तय करने वाली एनएमडीसी पहली कंपनी है और इसने वर्ष 2030 तक वार्षिक 10 करोड़ टन के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने 60 के दशक के आखिरी वर्षों में 4 लाख सालाना उत्पादन के साथ काम शुरू किया था। वर्ष 1977-78 में इसका उत्पादन एक करोड़ टन और 2004-05 में तीन करोड़ टन तक पहुंच गया था। इस्पात मंत्रालय ने कहा कि कंपनी इस समय अत्याधुनिक प्रद्यौगिकी का इस्तेमाल कर रही है और इसने डिजिटल ढांचे का इस्तेमाल कर अपने कारोबार के तौर-तरीकों में सुधारकर कोविड के कारण आयी मंदी और समय-समय पर उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रंबधन निदेशक सुमित देब ने कहा कि एनएमडीसी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सालाना चार करोड़ के लौह अयस्क का उत्पादन करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है। तमाम बाधाओं के बावजूद कंपनी ने चुनौतियों का सामने करने की क्षमता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More