नई दिल्ली । 24 घंटों में 18.18 लाख (18,18,511) से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 179.91 करोड़ (1,79,91,57,486) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,32,993 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 24 घंटों में 5,185 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। 24 घंटे में 3,614 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 40,559 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.09 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,21,122 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.77 करोड़ से अधिक (77,77,58,414) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है।