नयी दिल्ली । भारतीय रत्न तथा आभूषण उद्योग महामारी के बाद से स्वर्ण आभूषण (प्लेन और स्टेड गोल्ड ज्वेलरी) के निर्यात तथा घरेलू बिक्री में वृद्दि देख रहा है। वर्ष 2021 में स्वर्ण आभूषण निर्यात में 49.88 प्रतिशत की बढोतरी हुयी है और यह वर्ष 2020 के 587/63 करोड़ डॉलर से बढ़कर वर्ष 2021 में यह 880/75 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा कि, हम गोल्ड के आयात/ निर्यात में सुधार देख रहे हैं, जो महामारी के कारण प्रभावित हुयी थी। साल 2020 में स्वर्ण आयात करने वाले प्रमुख देशों में प्रतिबंध होने के कारण, पीली धातु की सप्लाई में कमी आयी जिसके परिणामस्वरूप देश के ज्वेलरी मैन्युफैक्चर्स द्वारा डी-स्टोकिंग की गयी। साल 2021 में विभिन्न देशों में प्रतिबंधों में ढि़लाई आने के बाद स्वर्ण आभूषण की बाधित सप्लाई एक बार फिर से सही ट्रैक पर आने लगी और भारत में ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स फिर से अपना खाली भंडार भर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साल 2021 में भारत ने 1,067.72 टन सोना आयात किया गया जो साल 2020 में सिर्फ 430.11 टन रहा था। श्री शाह ने कहा कि साल 2021 में 1067 टन सोने के आयात का मुख्य कारण है उसके पिछले साल महामारी के कारण इसके आयात के घटकर 430.11 टन पर आना था। पिछले एक दशक में भारत में सोना आयात एक साल के पहले के आंकड़े के करीब आ गया है। उदाहरण के लिए 2021 में आय़ात किए गए सोने की मात्रा 2015 के 1047 टन और 2017 के 1032टन के बराबर है।