Home » विधायक वोरा ने लगाया एक्सीडेंट के दौरान मौतों के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

विधायक वोरा ने लगाया एक्सीडेंट के दौरान मौतों के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने चालू विधानसभा सत्र में दुर्ग शहर में लगातार हो रहे एक्सीडेंट के दौरान मौतों के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। वोरा ने कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि न मिलने के मुद्दे पर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है।

वोरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कहा है कि धमधा नाका ओवरब्रिज, वायशेप ओवरब्रिज, ठगड़ा बांध ओवरब्रिज सहित दुर्ग व भिलाई के अन्य फ्लाईओवर में पिछले दो-तीन वर्षों में 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुर्ग शहर में बीते एक सप्ताह में ही चार मौतें हो चुकी हैं। यातायात विभाग द्वारा पीडब्लूडी अफसरों को डिवाइडर बनाने सहित अन्य जरूरी कार्य कराने जुलाई 2021 से अब तक 8 बार पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद पीडब्लूडी विभाग के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यातायात विभाग को वाहनों की तेज रफ्तार पर भी अंकुश लगाने जरूरी कार्रवाई करना होगा। इससे शहर की जनता आक्रोशित है।

वोरा ने कोरोना से मौतों के मामलों में आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए की राशि न मिलने का मुद्दा भी ध्यानाकर्षण में लगाया है। प्रदेश में दो हजार से ज्यादा आवेदकों को आवेदन जमा करने के बावजूद मुआवजा राशि नहीं मिली है। वोरा ने कहा कि कोरोना के कारण मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि मिलनी चाहिए। ऐसा न होने से मृतकों के परिजन आक्रोशित हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More