Home » भिलाई ब्रेकिंग: चरित्र शंका को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या… और खुद को भी कर लिया अधमरा… पुलगांव थाना क्षेत्र का मामला…

भिलाई ब्रेकिंग: चरित्र शंका को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या… और खुद को भी कर लिया अधमरा… पुलगांव थाना क्षेत्र का मामला…

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एकपति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं पत्नी की हत्या के बाद पेट में चाकू घोंप कर खुद को भी अधमरा कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली साधना साहू ग्राम अंडा स्थित अछोटी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। सोमवार दोपहर बाद जब वह घर पहुंची तो उसके पति पोषण साहू ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जैसे हैं शिक्षिका गेट के अंदर दाखिल हुई है पहले से तैयार उसके पति ने उस पर वार कर दिया।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने बचने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। शिक्षिका की हत्या के बाद आरोपी पति पोषण साहू ने भी अपने आप को अधमरा कर लिया है। उसने खुद के पेट में चाकू मार लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल व सीएसपी जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया। इधर घायल पोषणा साहू को पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More