Home » आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक

आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है। 6 मार्च को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। सीएसके को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 26 मार्च को खेलना है। सीएसके की टीम ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है।

इस दौरान धोनी एक नए लुक में नजर आए हैं। धोनी आईपीएल 2022 में बदले हुए अंदाज में दिखेंगे और उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है। सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है। ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन वह 2022 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते दिखेंगे।

40 वर्षीय धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More