Home » राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत अब तक एक सौ 78 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगे

राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत अब तक एक सौ 78 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगे

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। पिछले 24 घंटों में 24.84 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 178.29 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,06,05,684 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 13,450 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,23,67,070 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.64 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 6,396 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 69,897 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.16 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,23,351 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.09 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.90 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.69 प्रतिशत है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More