Home » महाशिवरात्रि 2022 : हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा बैकुण्ठधाम… शहर के शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़… हो रहे विभिन्न आयोजन…

महाशिवरात्रि 2022 : हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा बैकुण्ठधाम… शहर के शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़… हो रहे विभिन्न आयोजन…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आस्था व श्रद्धा भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर इस्पात नगरी के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर दुर्ग भिलाई के तमाम मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा की गई। शिवलिंग पर पवित्र जल चढ़ाने के साथ ही भगवाल भोलेनाथ को बेलपत्र, फल-फूल व जल चढ़ाकर उनकी आरती गई। मंदिरों में इस दौरान चारो ओर हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे थे।

बैकुण्ठधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर बैकुण्ठधाम में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। शिवलिंग पर जल चढ़ाने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 5 बजे से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। दोपहर होते होते हजारों दर्शनार्थी यहां पहुंचे और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। पूरी आस्था के साथ लोगों ने भगवान शिव को भोग लगाया। बैंकुंटधाम के साथ ही सेक्टर-6 स्थित जलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ रही।

कांवरियों ने घूम घूम कर चढ़ाया जल

महाशिवरात्रि के मौके पर कांवरियों ने घूम घूमकर मंदिरों में जल चढ़ाया। भिलाई से निलका कांवरियों के जत्थे ने तड़के शिवनाथ नदी से जल लिया और सबसे पहले नदी तट पर महादेव को जल चढ़ाया। इसके बाद पद यात्रा करते हुए रास्ते में शिव मंदिरों का दर्शन करते हुए शिवलिंग का जल चढ़ाया। इस दौरान बोलबम के नारों के साथ यह कांवरिए जल लेकर पैदल चल रहे थे। यही नहीं कई मंदिरों में भोग भंडारे का वितरण भी हुआ।

शिवनाथ नदी तट पर रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवनाथ नदी तट पर आज भव्य मेला लगा है। सुबह 5 बजे से ही नदी में पुण्य स्नान के लिए लोग बड़ी संख्या में जुटे। नगर निगम द्वारा शिवनाथ नदी तट पर महाआरती का भी आयोजन किया गया है। यहां बर्फ के शिवलिंग की प्रतिमा भी स्थापित की गई जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान यहां भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया गया। वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के जगह जगह पुलिस टीम मौजूद रही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More