Home » यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं पुरी-सिंधिया-रिजिजू

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं पुरी-सिंधिया-रिजिजू

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। सरकारी सूत्रों की मानें तो कुछ केंद्रीय मंत्री भारतीयों की निकासी में समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं। निकासी मिशन के दौरान ये लोग समन्वय और छात्रों की मदद को लेकर काम करेंगे।

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद के बीच पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों की सुरक्षा और उनकी जल्द वापसी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने भी एक हाई लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि उक्त बैठक दो घंटे से भी लंबी चली। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से लौटने के तत्काल बाद इस बैठक की अध्यक्षता की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More