Home » 280 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका यह स्टॉक, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

280 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका यह स्टॉक, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने एक साल में 280 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में ही डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरो में 114 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने अब बोनस शेयर इश्यू करने की मंजूरी दी है। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के 1 शेयर रखने वाले शेयरधारकों को कंपनी के 10 शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयर सोमवार को 4.91 फीसदी की तेजी के साथ 25.65 रुपये के स्तर पर हैं।

10,000 रुपये के बन गए होते 14 लाख रुपये से ज्यादा
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर 11 जुलाई 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 18 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 28 फरवरी 2022 को बीएसई में 25.65 रुपये के स्तर पर हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 11 जुलाई 2013 को कंपनी के शेयरों में 10,000 रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में यह पैसा 14.25 लाख रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों ने पिछले 9 साल में निवेशकों को 14,250 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है।
इसलिए कंपनियां इश्यू करती हैं बोनस शेयर
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने 1.10 के रेशियो में बोनस इश्यू की मंजूरी दी है। आमतौर पर कोई भी कंपनी स्टॉक की लिच्ििडटी बढ़ाने के साथ इनवेस्टर्स के लिए प्राइस स्टॉक को अफॉर्डेबल बनाने की खातिर बोनस शेयर इश्यू करती है। बोनस शेयर्स किसी कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जारी किए जाने वाले फुली पेड एडिशनल शेयर होते हैं। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 31.80 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.42 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 525 करोड़ रुपये के करीब है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More