Home » भिलाई में भोले की बारात : 21 हजार लोगों को बारात का न्यौता… शिवरात्रि पर आयोजन… लेजर शो भी होगा… महाशिवरात्रि पर शिव की बारात का भिलाई में यह 13 वां साल

भिलाई में भोले की बारात : 21 हजार लोगों को बारात का न्यौता… शिवरात्रि पर आयोजन… लेजर शो भी होगा… महाशिवरात्रि पर शिव की बारात का भिलाई में यह 13 वां साल

by Bhupendra Sahu

भिलाई। एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार बारात के लिए समिति द्वारा 21 हजार लोगों को न्योता देने का दावा किया गया है। वहीं कुछ अलग प्रयास के तहत इस बार लेजर शो कराया जाएगा। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाबा की बारात इंदिरा नगर हथखोज से निकाली जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए, केनाल रोड, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर, जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार स्थित विवाह स्थल पर समाप्त होगी। यहां भोलेनाथ का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद भोग भंडारा भी होगा। महाशिवरात्रि पर शिव की बारात का भिलाई में यह 13 वां साल है।

मुंबई के तकनीशियन करेंगे लेजर शो
बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा इस साल बारात में कुछ अलग करने का प्रयास किया गया है। इसी के तहत झांकियों के साथ लेजर शो का होगा। यह लेजर शो मुंबई के तकनीशियनों द्वारा किया जाएगा। जिसमें आसमान पर भगवान भोलेनाथ व जय श्रीराम के साथ विभिन्न जयकारे दिखाई देंगे। शिव की बारात में इस बार लेजर शो विशेष आकर्षण रहेगा।

केरल व आंध्र की अलग अलग झांकियां
बारात के साथ केरल की 6 झांकिया होंगी। जिसमें शिव पार्वती, गणेश, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में कलाकार शामिल होंगे। विजयवाडा आंध्रप्रदेश से भी इस बार 6 अलग-अलग झांकियां शामिल की गई हैं। इन झांकियों में भी भगवान के विभिन्न रूप दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 121 झांकियां शामिल की जाएंगी। दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद-बेमेतरा, सिमगा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से यह झांकियां शामिल होंगी।

झांकियों में रामदरबार व श्रीकृष्ण लीला भी
इसके अलावा झांकियों में रामदरबार, श्रीकृष्ण लीला, हनुमान, शिव तांडव स्वरूप, शिव -पार्वती विवाह, शेषनाग, नरसिंह अवतार, मां काली का स्वरूप, राधाकृष्ण की प्रेमलीला प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा झांकियों में विभिन्न कलाकार देवी-देवताओं के स्वरूप में शामिल होंगे। बारात में राउत नाचा, अखाड़ा, पंथी नृत्य, डीजे, घुमाल व बैंड की धुन भी साथ होगी।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More