Home » धर्मशाला में सीरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत, ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

धर्मशाला में सीरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत, ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को जीतकर लगातार दूसरी सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। पिछले साल टी20 विश्व कप के शुरू में बाहर हो जाने के बाद भारत को अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा। उसने युवा खिलाडिय़ों को मौका दिया और अब वह एक बदली हुई टीम नजर आ रही है।ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में अभी समय है, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में खिलाडिय़ों का एक समूह तैयार है जिसका इस टूर्नामेंट में खेलना तय माना जा रहा है। रोहित अब प्लेइंग इलेवन के लिए क्या कॉम्बिनेशन बनाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

आइए जानते हैं पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर-
ईशान और रोहित कर सकते हैं पारी की शुरुआत
वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज ने ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बड़ी पारी खेलकर आत्मविश्वास हासिल किया। अगर रुतुराज गायकवाड़ की कलाई में चोट नहीं लगती तो वह किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते थे और ऐसे में रोहित मध्यक्रम में उतरते जैसा कि उन्होंने वेस्टंइंडीज के खिलाफ किया था। यदि गायकवाड़ फिट होकर वापसी करते हैं तो रोहित शनिवार को फिर से ऐसा कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर ने मौके को भुनाया
रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने 44 रन की प्रवाहमय पारी खेली। विराट कोहली को विश्राम दिये जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने तीसरे नंबर पर मिले मौके को अच्छी तरह से भुनाया है।
संजू को मिल सकता है दोबारा मौका
रोहित ने पहले मैच के बाद संकेत दिये कि रविंद्र जडेजा ऊपरी क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन उनके बल्लेबाजी कौशल का फायदा उठाना चाहता है। इस सीरीज से टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और यदि उन्हें धर्मशाला में अवसर मिलता है तो वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
बुमराह पर होंगी नजरें
भारत गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा कर रहा है और उसने गुरुवार को दीपक हुड्डा सहित सात विकल्प आजमाए। वेंकटेश अय्यर खर्चीले साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो विकेट निकाले। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। भुवी ने पहले मैच में दो विकेट चटकाए थे। बुमराह विकेट नहीं हासिल कर सके। युजवेंद्र चहल को भी एक विकेट मिला था।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More