Home » पीयूष गोयल ने गिनाए मोटे अनाज की खेती के फायदे

पीयूष गोयल ने गिनाए मोटे अनाज की खेती के फायदे

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोटे अनाजों पर जोर से देश तीन क्षेत्रों- खाद्य, पोषण तथा अर्थव्यवस्था में आत्म निर्भर बनेगा। श्री गोयल ने कृषि क्षेत्र में आम बजट 2022 के सकारात्मक प्रभाव पर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद,’स्मार्ट कृषि मोटे अनाजों का गौरव वापस लाना, खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढऩाÓ पर आयोजित एक वेबीनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत सभी 9 सामान्य मोटे अनाजों का उत्पादन करता है, श्री गोयल ने बताया कि भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुधार संबंधी कदम उठाये हैं जिनसे किसानों से एमसपी-केएमएस 2021-22 में खाद्यान्नों की सबसे अधिक खरीद हुई तथा इससे 64 लाख किसानों को लाभ पहुंचा तथा आरएमएस 2021-22 से लगभग 48 लाख किसानों को लाभ पहुंचा।

केंद्र सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि 10 राज्यों के 100 जिलों में तिलहन खेती के लिए लगभग 4 लाख हेक्टेयर चावल पंक्तियों का उपयोग किया जाना है। इसके अतिरिक्त, तिलहन के 230 उच्च ऊपज देने वाले जिलों की पहचान की गई है। अगले पांच वर्षों में तिलहन के अंत:फसलीकरण के तहत लगभग 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More