Home » मंडी रेट : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खाद्य तेलों के बढ़े भाव, पुरानी सरसों अब 8,600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची

मंडी रेट : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच खाद्य तेलों के बढ़े भाव, पुरानी सरसों अब 8,600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली मंडी में गुरुवार को लगभग सभी तेल- तिलहनों के भाव में तेजी दिखी सरसों तेल-तिलहन सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 50 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। मसूर की दाल 50 रुपये एवं उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। 8,000 रुपये क्विंटल हुआ सोयाबीन का प्लांट डिलिवरी भाव

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर कीर्ति में सोयाबीन का प्लांट डिलिवरी भाव अधिक यानी 8,000 रुपये क्विंटल कर दिया गया, जिसमें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अलग से है। प्लांट वालों की मांग है और मंडियों में सोयाबीन की आवक कम है क्योंकि किसान नीचे भाव में अपनी फसल बेचने को राजी नहीं हैं। इस वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में तेजी है।
सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी मजबूती
मलेशिया एक्सचेंज की तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी मजबूती रही, जबकि मजबूती के आम रुख के अनुरूप बिनौला तेल और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव भी मजबूत बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि कोटा, आगरा, सलोनी में पुरानी सरसों का भाव बढ़ाकर 8,600 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया जिससे सरसों तेल-तिलहन के भाव मजबूत हो गये। बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
सरसों तिलहन – 7,875-7,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 6,475 – 6,570 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,385 – 2,570 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,350-2,395 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,550-2,645 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,900-18,400 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,100 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,800।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,300 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,200 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,000 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 7,750-7,800 रुपये।
सोयाबीन लूज 7,500-7,550 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
इंदौर में चना कांटा, मसूर, तुअर के भाव में कमी
दलहन
चना (कांटा) 4900 से 4950,
मसूर 6650 से 6700,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5400 से 6150, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6300 से 6450, तुअर (कर्नाटक) 6450 से 6600,
मूंग 7200 से 7400, मूंग हल्की 6000 से 6800,
उड़द 6800 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6000, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8300 से 8400,
तुअर दाल फूल 8500 से 8700,
तुअर दाल (नई) 9000 से 9700,
आयातित तुअर दाल 8100 से 8200,
चना दाल 5800 से 6400,
मसूर दाल 8050 से 8350,
मूंग दाल 8300 से 8600,
मूंग मोगर 8800 से 9100,
उड़द दाल 7800 से 8100,
उड़द मोगर 8900 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
बासमती (921) 9500 से 10000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 6000 से 8500,
कालीमूंछ 7000 से 7500
राजभोग 6400 से 6500,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2700,
हंसा सैला 2450 से 2600,
हंसा सफेद 2300 से 2450,
पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More