Home » कोरोना के कारण भारत के खि़लाफ़ टी20 सीरीज़ से बाहर हसरंगा

कोरोना के कारण भारत के खि़लाफ़ टी20 सीरीज़ से बाहर हसरंगा

by Bhupendra Sahu

कोलम्बो । श्रीलंका के हरफऩमौला खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा कोरोना संक्रमित होने के कारण भारत के खिलाफ़ तीन मैचों की टी20 शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। हसरंगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज़ के लिए मेलबोर्न में थे। वह अभी वहीं हैं और भारत आने वाले दल का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।
आईसीसी की टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज़ गेंदबाज़ हसरंगा 15 फऱवरी को ही कोरोना पॉजि़टिव हुए थे। इसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अंतिम तीन मैच नहीं खेल पाए। हालांकि उम्मीद थी कि वह भारत के ख़िलाफ़ सीरीज़ से पहले निगेटिव हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि हसरंगा का रैपिड एंटीजऩ टेस्ट तो निगेटिव आया है, लेकिन आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजि़टिव है। इसका मतलब है कि वह ऑस्ट्रेलिया तो छोड़ सकते हैं, लेकिन भारत में बिना निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के नहीं आ सकते हैं।

श्रीलंका क्रिकेट के मेडिकल विभाग के प्रमुख अर्जुन डिसिल्वा के अनुसार, हसरंगा ने सात दिन का आइसोलेशन पूरा कर लिया है। हम लोग उनका रोज़ आरटीपीसीआर टेस्ट कर रहे हैं। जब भी वह निगेटिव आएंगे, वह भारत के लिए उड़ान भर सकेंगे। ऐसा कल भी हो सकता है। इसके बाद टीम डॉक्टर और टीम फि़जिय़ो को निर्णय लेना है कि क्या वह दौरे के किसी भी मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

श्रीलंका को भारत में 24, 26 और 27 फऱवरी को तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेलनी है। इसके बाद उन्हें दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हसरंगा को टेस्ट सीरीज़ के बाद भी भारत में ही रुकना है और वह इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का ट्रेनिंग कैंप ज्वाइन करेंगे। आरसीबी ने इस साल की बड़ी नीलामी में हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खऱीदा था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More