Home » शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2800 अंक तक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2800 अंक तक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार साल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। गुरुवार को रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान से भारत का शेयर बाजार धड़ाम हो गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2702 अंक या 4.72 फीसदी लुढ़क कर 54,530 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 815.30 अंक या 4.78 फीसदी टूटकर 16,248 अंक के स्तर पर ठहरा। ये साल की सबसे बुरी क्लोजिंग है। इस गिरावट की वजह से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों को 13 लाख 37 हजार करोड़ रुपए की चपत लग गई है।

बीएसई इंडेक्स का रेड अलर्ट : गुरुवार के कारोबार में बीएसई इंडेक्स के टॉप 30 स्टॉक रेड जोन में हैं। सबसे बड़ी गिरावट का तमगा बैंकिंग और आईटी स्टॉक पर लगा है। इंडसइंड बैंक का स्टॉक करीब 8 फीसदी टूट चुका है। एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एचसीएल, बजाज फिनसर्व, मारुति के स्टॉक में भी 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। बाजार में बिकवाली का माहौल ऐसा है कि बीएसई इंडेक्स में सबसे कम गिरावट भी 1 फीसदी की रही।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More