Home » अबकी बार समाजवादी पार्टी का सूपड़ा हो जाएगा साफ : अनुप्रिया पटेल

अबकी बार समाजवादी पार्टी का सूपड़ा हो जाएगा साफ : अनुप्रिया पटेल

by Bhupendra Sahu

सुलतानपुर । 188 सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह के समर्थन में कटघरा गांव में आयोजित चुनावी सभा में अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों निर्बल को मुख्य धारा में जोड़कर देश में मोदी व प्रदेश में योगी ने एनडीए शासन काल में विकास की रफ्तार को तेजी से आगे बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा 10 मार्च के बाद पता चल जाएगा कि किसका भाप बनकर उड़ता है. आने वाले 10 मार्च को एक बार फिर से एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है.केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले अखिलेश राज में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन अब योगी राज में 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।

उन्होंने कहा योगी सरकार ने यूपी में सुरक्षित वातावरण दिया है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार ने पांच वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का कार्य किया है।प्रदेश सरकार ने हाई-वे, एक्सप्रेस-वे के साथ हर शहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और सर्वोत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था की है।उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। महिलाओं की गरिमा को सर्वोच्च रखते हुए घर में शौचालय बनाया गया करोड़ो गरीबों को मकान मिला। अब गरीबों का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता है। बीच में दलाली समाप्त हुई है। उन्होंने कहा पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश में सारी आधारभूत सुविधाएं मेट्रो हो पानी हो बिजली हो कानून का राज हो सब कायम है। उन्होंने कहा रोजगार तभी मिलता है जब निवेश आता है निवेश तब आता है जब कानून का राज होता है। कानून का राज है इसलिए विकास हो रहा है और नौजवानों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा इस बार समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दीजिएगा। भाजपा से अधिक योगदान अपना दल के कार्यकर्ताओं का प्रत्याशियों को मिलना चाहिए। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने भी सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा जब से मैं आई हूं मैंने बड़े-बड़े काम तो किया ही है लोगों की निजी दिक्कतों का भी समाधान किया है।उन्होंने कहा चाहे सुल्तानपुर की किसान सहकारी चीनी मिल का 600 करोड़ की लागत से नवीनीकरण हो या मेडिकल कॉलेज बनाने का काम हो। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की जनसभा को सुल्तानपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद सिंह ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा सुल्तानपुर का चतुर्मुखी विकास, महिला सुरक्षा व कानून का राज लाना हमारी प्राथमिक एजेंडे में होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सदर – जयसिंहपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजबाबू उपाध्याय पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, विधानसभा प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, अपनादल (एस) के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा, सुमन सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, श्याम बहादुर पांडे, अरुण द्विवेदी, सुरेश सिंह बिसेन, प्रीति प्रकाश, बॉबी सिंह, रिंकू शुक्ला, धर्मदेव शुक्ला, बृजेश वर्मा, अर्जुन सिंह पटेल, अरविंद वर्मा, अजीत यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
——————

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More