Home » सोना चला 51 हजारी बनने, चांदी में 995 रुपये की उछाल

सोना चला 51 हजारी बनने, चांदी में 995 रुपये की उछाल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच सोना-चांदी की चमक और बढ़ गई है। सर्राफा बजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव में जहां उछाल आया है वहीं, कमोडिटी मार्केट में भी गोल्ड का रेट चढ़ गया है। इसी के साथ चांदी भी पहले की तुलना में और मजबूत हुई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 458 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50547 रुपये पर खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52063 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 995 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 64656 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी जोडऩे के बाद यह 66595 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सिक्कों व बार बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More