नई दिल्ली । रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को खाली हाथ भेजा है, क्योंकि कैरेबियाई टीम ने पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया था। अब भारत की टीम की निगाहें श्रीलंका की टीम को चारों खाने चित करने पर होंगी। श्रीलंका का भारत दौरा 24 फरवरी से शुरू हो रहा है और इसके लिए भारत की टीम लखनऊ पहुंच गई है, जबकि श्रीलंकाई टीम आज यानी 22 फरवरी को भारत पहुंचेगी।श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे से आ रही है और सीधे बायो-बबल में प्रवेश करेगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय खिलाड़ी आज शाम को पहला ट्रेनिंग सेशन करेंगे, जबकि श्रीलंकाई टीम कल सुबह और शाम को अभ्यास करती दिखाई दे सकती है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा, जबकि आखिरी के दो मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार 24 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शनिवार 26 फरवरी को खेला जाएगा। इसके अगले दिन रविवार 27 फरवरी को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आयोजित होगा। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है, जिसका पहला मुकाबला 4 मार्च से मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच बेंगलुरु क एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से आयोजित होगा।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन (फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)
000