Home » विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…पहले मां का लिया आशीर्वाद फिर आदर्श गौठान पहुंच गौमाता का लिया आशीर्वाद … कुछ ऐसी रही जन्मदिन की शुरुआत

विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…पहले मां का लिया आशीर्वाद फिर आदर्श गौठान पहुंच गौमाता का लिया आशीर्वाद … कुछ ऐसी रही जन्मदिन की शुरुआत

by Bhupendra Sahu

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव का आज जन्मदिन है। इस खास मौके की शुरुआत रोज की तरह मां के आशीर्वाद के साथ किया। विधायक देवेन्द्र यादव ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद मां के साथ सेक्टर 9 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मत्था ठेका। भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे शहरी गोठान पहुंचे और गोमाता को गुड़, चना व हरा चारा खिलाया। इस मौके पर उन्होंने एक पौधा भी लगाया।

विधायक देवेन्द्र यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेक्टर-9 पहुंचकर मां के साथ पूजा आराधना की। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालिसा का पाठ कर भोग लगाया। इस दौरान विधायक यादव ने प्रार्थना करते हुए संकट मोचन से भिलाई जनता की सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ कर भिलाई सहित पूरे प्रदेश और देश को कोरोना जैसे महामारी से बचाने की प्रार्थना की।

गोमाता की सेवा कर लिया आशीर्वाद
विधायक देवेन्द्र यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यहां से सीधे भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शहरी गोठान पहुंचे। यहां पर उन्होंने गौमाता की सेवा की और हरा चारा खिलाया,गुड़ और चना खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवेन्द यादव ने गोठान का निरीक्षण किया और गोठान में एक पौधा भी लगाया। शहरी गोठान में मौजूद महिला स्वसहायता समूह की बहनों ने पुष्प भेंट कर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी और गाय का ताजा दूध भी दिया।

बधाई देने वालों लगा रहा तांता
विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर उन्हें पूरा शहर बधाई दे रहा है। शहर की सड़कें उनके बधाई संदेशों वाले फ्लैक्स व पोस्टर से भर गए हैं। वहीं विधायक निवास पर भी सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हर कोई अपने चहेते विधायक को जन्मदिन की बधाई देना चाह रहा है। विधायक देवेन्द यादव भी पूरी आत्मियता के साथ लोगों के बधाई देने पर अपना आभार जता रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More