Home » आवेश खान 10 करोड़ के साथ बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

आवेश खान 10 करोड़ के साथ बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । जिस पल का इंतज़ार था वह घड़ी आ ही गई। आवेश ख़ान आ गए हैं इस बड़ी नीलामी में। चेन्नई और लखनऊ के बीच छीड़ी जंग लेकिन लगता है कि मुंबई जल्द ही इस दौड़ में अपना नाम दर्ज करेगी। 4 करोड़ के बाद मुंबई के मालिकों ने वॉर्म अप के बाद अपना हाथ खड़ा किया। साढ़े आठ करोड़ के साथ बोली लखनऊ के पक्ष में थी जब पुरानी टीम दिल्ली ने एक बोली लगाई। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनेंगे आवेश। 10 करोड़ देकर अपना नया सुपर जायंट बनाया लखनऊ ने आवेश को। इससे पहले लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शाहरुख़ ख़ान आईपीएल 2022 की नीलामी में नौ करोड़ रुपये की कीमत मिली थी। लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शाहरुख़ खान के लिए बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ख़ान की टीम केकेआर चेन्नई सुपर किंग्स से मुक़ाबला कर रही थी। सात करोड़ की बोली के साथ पंजाब किंग्स भी मैदान में उतरे लेकिन चेन्नई पीछे हटने के मूड में नहीं थी। दाम साढ़े आठ करोड़ के पार जा चुका है। आवेश ने के गौतम को पीछे छोड़ा जिन्हे सवा नौ करोड़ रुपये मिले थे। शाहरुख़ ख़ान पिछले साल पंजाब किंग्स में थे और इस बार भी वह पंजाब के गबरू बने रहेंगे।

ऑलराउंडरों की सूची में पहला नाम था रियान पराग का। राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। मध्य क्रम के धाकड़ बल्लेबाज़ की ज़रूरत है राजस्थान और गुजरात को। इसलिए दाम बढ़ता जा रहा है। अंतत: 3 करोड़ 80 लाख में रॉयल बने रहेंगे रियान। हरफऩमौला अभिषेक शर्मा के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच टकराव। पंजाब के रहने वाले अभिषेक क्या जाएंगे हैदराबाद के पास? लेकिन अंतिम समय पर गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद का काम खऱाब करने का प्रयास किया और दाम को साढ़े छह करोड़ तक आगे बढ़ाया। आखऱिकार सनराइज़र्स को मिल ही गए अभिषेक शर्मा। पांडा नाम से मशहूर सरफऱाज़ ख़ान को 20 लाख में दिल्ली ने अपना खिलाड़ी बनाया।

शिवम मावी के लिए कोलकाता और बेंगलुरु के बीच हलचल हो रही है। पिछले साल कोलकाता के लिए खेलते थे मावी और केकेआर को उन्हें दोबारा अपनी टीम में जोडऩे के लिए पंजाब और गुजरात का सामना करना पड़ा । यूपी के छोरे के लिए लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन वह कोलकाता के हाथों से उन्हें छीन नहीं पाए। सवा सात करोड़ में कोलकाता के नाइट बने रहेंगे मावी। राहुल तेवतिया के लिए दक्षिण भारत की चेन्नई और बेंगलुरु में बीच हुई भिड़ंत। गुजरात ने कहा कि हम भी अपना ज़ोर आज़मा लेते हैं और इस ऑलराउंडर के लिए साढ़े चार करोड़ से ऊपर की बोली लगाई। धीमी गति से ही सही लेकिन दाम आगे बढ़ता जा रहा है तेवतिया का। चेन्नई हटी पीछे और नौ करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बने राहुल तेवतिया। मावी की तरह नागरकोटी पर भी कोलकाता ने खेला बड़ा दांव लेकिन वह दिल्ली का मुक़ाबला नहीं कर पाए। 1 करोड़ 10 लाख में नागरकोटी को छोडऩा पड़ा दिल्ली के लिए।

ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ के लिए बेंगलुरु और पंजाब के बीच तालमेल में बोली लगाई जा रही है। पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए हरप्रीत ने बेंगलुरु को धराशाई किया था और अब बेंगलुरु उनके पीछे भाग रही है। गुजरात ने भी उनमें रुचि दिखाई। लेकिन वह पंजाब को पछाड़ नहीं पाए। 3 करोड़ 80 लाख में हरप्रीत खेलेंगे पंजाब के लिए।

बेबी एबीडी डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए । अब बारी है अनकैप्ड खिलाडिय़ों की। पहला नाम रजत पाटिदार का जो हुए अनसोल्ड। भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग पर पुरानी टीम सनराइज़र्स ने लगाई शुरुआती बोली और उन्हें ब्रेस प्राइस में घर ले जाएंगे। कर्नाटका के पावर-हिटर अभिनव मनोहर सदारंगनी पर कई टीमों ने लगाई बोली। और इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ को 2 करोड़ 60 लाख में खऱीदा गुजरात टाइटंस ने। इसके बाद दक्षिण अफ्ऱीका की अंडर-19 टीम के कप्तान डेवाल्ड ब्रेविस पर किंगस और सुपर किंग्स आमने-सामने। करोड़पति तो ज़रूर बनेंगे ब्रेविस। और केवल एक नहीं बल्कि तीन करोड़ लेकर मुंबई जाएंगे बेबी एबीडी। 20 लाख की बेस प्राइस पर अश्विन हेब्बार को खऱीदा दिल्ली कैपिटल्स ने तो वहीं अनमोलप्रीत सिंह को नहीं मिला कोई खऱीदार।

कोलकाता नाइट राइडर्स के तगड़े बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी को सुमड़ी में खऱीदना चाहते थे सुपर किंग्स लेकिन केकेआर इतनी आसानी से उन्हें जाने नहीं देगी। एक मिनट में उनका दाम 40 लाख से 7 करोड़ तक पहुंच गया और हैदराबाद भी इस दौड़ में शामिल हो गई। साढ़े आठ करोड़ की क़ीमत पर सनराइज़र्स में शामिल हुए राहुल त्रिपाठी। वहीं सी हरि निशांत पर नहीं लगी एक भी बोली।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More