मुंबई । वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 615 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1828.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.45 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1828 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 0.72 प्रतिशत गिरकर 23.01 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 70 रुपये उतरकर 48885 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 70 रुपये कमजोर होकर 48797 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी 615 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 62655 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 622 रुपये सस्ती होकर 62843 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।