Home » जल्द ही साउथ डायरेक्टर के साथ काम करती हुई नजर आने वाली है जैकलीन

जल्द ही साउथ डायरेक्टर के साथ काम करती हुई नजर आने वाली है जैकलीन

by Bhupendra Sahu

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह के साथ सर्कस की शूटिंग को पूरा कर चुकी है। और अब, जैकी का आने वाला प्रोजेक्ट थलाइवी के निर्देशक एएल विजय के साथ करने जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो यह अभिनेत्री के लिए एक नया स्पेस है और वह इस चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह करैक्टर कुछ ऐसा है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है और प्रेप्रशन्स अभी से शुरू कर दी है। मूवी की शूटिंग शुरू से अंत तक के शेड्यूल में 2 माह की अवधि में लंदन में की जाने वाली है। जबकि फिल्मांकन मार्च में शुरू होने वाली है, टीम इसे अप्रैल के अंत तक समाप्त कर देगी।

ख़बरों की माने तो जैकलीन बच्चन पांडे के प्रोमोशन के लिए भी तैयार हैं क्योंकि मूवी इस वर्ष होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी को नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है जिसमें जैकलीन के साथ अक्षय कुमार और कृति सेनन मुख्य रोल में नजऱ आने वाले है। अभिनेत्री के पास बच्चन पांडे, राम सेतु, अटैक, सर्कस और किक 2 जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनका एलान पहले ही किया जा चुका है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More