Home » मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आएंगी प्रियंका

मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आएंगी प्रियंका

by Bhupendra Sahu

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि मां बनने के बाद प्रियंका ने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह हॉलीवुड एक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स का हिस्सा बन गई हैं। खास बात यह है कि इसमें वह मार्वल सीरीज फेम स्टार एंथोनी मैकी के साथ नजर आएंगी। पिछली बार हाॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आईं प्रियंका जल्द ही एक दूसरी हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिपोर्टे के मुताबिक, एक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स में एंथोनी मैकी के साथ प्रियंका को साइन कर लिया गया है। एंडिंग थिंग्स में प्रियंका और एंथोनी के किरदारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रियंका ने अभी इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उम्मीद है जल्द ही वह इसका आधिकारिक ऐलान करेंगी।

एंथोनी मैकी हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, एंट-मैन, कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, एवेंजसर्: इन्फिनिटी वॉर और एवेंजसर्: एंडगेम सहित मार्वल्स की कई फिल्मों में सैम विल्सन या सुपरहीरो फाल्कन की भूमिका में देखा जा चुका है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फिल्म 1994 की एक्शन-कॉमेडी ट्रू लाइज से प्रेरित है, जिसे जेम्स कैमरून ने निर्देशित किया था। फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है, जो अपनी नौकरी और व्यक्तिगत संबंधों के साथ संघर्ष करती है। महिला हत्या के व्यवसाय से बाहर निकलना चाहती है, वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ व्यक्तिगत संबंधों को भी खत्म करना चाहती है। हालांकि, बाद में उसे अपने फैसले पर अफसोस होता है।
प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सती की भूमिका निभाई और हमेशा की तरह उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज चंटिको से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस थ्रिलर सीरीज में वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका में नजर आईं और एक अमेरिकी सीरीज की मुख्य भूमिका में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। फिल्म जी ले जरा भी प्रियंका के खाते से जुड़ी है। पिछले दिनों चर्चा थी कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, लेकिन प्रियंका की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई। प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम के रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More