Home » एमआईसी सदस्यों के साथ डुंडेरा पहुंची महापौर, कहा- रिसाली का मान बढ़ाना है, तो स्वच्छता को अपनाना जरूरी

एमआईसी सदस्यों के साथ डुंडेरा पहुंची महापौर, कहा- रिसाली का मान बढ़ाना है, तो स्वच्छता को अपनाना जरूरी

by Bhupendra Sahu

रिसाली। रिसाली का मान बढ़ाना है तो स्वच्छता को अपनाना है। उक्त बातें रिसाली नगर पालिक निगम की महापौर शशि सिन्हा ने कही। वे डुंडेरा पहुंची और स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत चल रहे कार्यो को देखने के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी का जायजा महापौर शशि सिन्हा व जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी वार्डवार ले रहे है। इस दौरान खामी मिलने पर महापौर अपने निर्देशन में कार्यो को सही करने निर्देश दे रही है। शुक्रवार को महापौर ने बाजार क्षेत्र का जायजा लेने पहुंची साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे नुक्कड़ नाटक में शामिल हुई। इस दौरान कहा कि पहले रिसाली निगम थ्री स्टार रैकिंग में पास हो चुका है। इस बार फाइव स्टार के लिए मानदण्डों को पूरा करना है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से कहा कि वे कचरा को अन्यत्र स्थानों में न फेके। झिल्ली को प्रचलन में न लाए तभी हम रिसाली को स्पर्धा में स्थापित कर पाएंगे। महापौर के साथ एमआईसी सद्स्य सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, पार्षद जमुना ठाकुर, रोहित धनकर, खिलेन्द्र चंद्राकर, विनय व पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।

पहले पहर निकली रैली
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शुक्रवार को डुंडेरा में महिला स्वसहायता समूह की सद्स्यों ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं ने स्वच्छता जागरूकता नारे लिख गलियों व बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More