मुंबई । आयातकों और बैंकरों की लिवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया लगातार दूसरे दिन गिरता हुआ आज 10 पैसे लुढ़ककर 74.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया पांच पैसे गिरकर 74.74 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 74.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली के बल पर 74.68 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लिवाली होने से यह 74.87 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में पिछले दिवस के 74.74 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर यह 74.84 रुपये प्रति डॉलर रह गया।