रायपुर। राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करने रायपुर पहुंचे राहुल गांधी गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम बघेल के वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। वहीं उनके पुत्र चैतन्य बघेल से भी मुलाकात की। करीब 1 घंटे तक वे मुख्यमंत्री निवास में रहे।
बता दें कि 6 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का विवाह है। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस विवाह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण दिया। गुरुवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना तथा राजीव युवा मितान योजना का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर पहुंचे। योजना का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने गांधीवादी विचारों को व भूमिहीन किस रक्षकों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।
इसके बाद राहुल गांधी सीएम निवास पहुंचे और सीएम भूपेश बघेल के वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। सीएम बघेल ने अपनी वर्षगांठ के मौके पर केक काटा। वहीं राहुल गांधी ने उन्हें और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल को वैवाहित वर्षगांठ की बधाई दी। इस दौरान राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भी मिले। उन्हें विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल भी मौजूद रहे।