Home » विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि, बलिदान दिवस पर किया नमन

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि, बलिदान दिवस पर किया नमन

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए किया नमन।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा महात्मा गाँधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और ‘राष्ट्रपिता  माना जाता है। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध तथा सिद्धांत के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।

डॉ महंत ने कहा, महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। तभी तो संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवसÓ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। विश्व पटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं अपितु शांति और अहिंसा का प्रतीक हैं।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More