- युवाओं को 2500 रूपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर मुकर गई कांग्रेस सरकार
भिलाई। अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता इस वाक्य को चरितार्थ कर रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार। चुनाव के पहले प्रदेश के युवाओं को 2500 रूपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी, सरकार बनने के बाद अपने इस वादे से साफ़ मुकर रही है।
कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक और नेता इस वादे को घोषणा पत्र में शामिल ही नहीं होना बता रहे हैं। ऐसा बोलकर भूपेश सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता की आस लिए बैठे लाखों बेरोजगार युवाओं की छाती में मूंग दलने का काम किया है।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट ने कहा भूपेश सरकार के इस महाझूठ के खिलाफ भिलाई युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा से युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 25 हिसाब से 3 वर्षों में 90000 देना निकलता है जिसे सरकार को हर हाल में देना होगा छत्तीसगढ़ का युवा अपने अधिकार के लिए हर मोर्चे में लडऩे को तैयार है इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।