Home » दक्षिण अफ्रीका को हरा भारत ने जीत से किया आगाज, विक्की ओसवाल ने लिए 5 विकेट

दक्षिण अफ्रीका को हरा भारत ने जीत से किया आगाज, विक्की ओसवाल ने लिए 5 विकेट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने जीत से आगाज किया है। भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मैच को 45 रनों से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। लेकिन कप्तान यश ढूल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मोर्चा को संभाला और शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत ने 46.5 ओवरों में 232 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 233 रन चाहिए थे।

बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। साउथ अफ्रीका की टीम ने 45.4 ओवर में 187 रन ही बना पाई। ऐसे में भारतीय टीम ने जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत कर दी है। यश ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मेगा इवेंट के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें युगांडा, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम भी शामिल है। 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। अंकतालिका में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More