Home » देश में कोरोना संक्रमण हुआ विकराल… 24 घंटे में 2,64,202 नए मामले, 315 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण हुआ विकराल… 24 घंटे में 2,64,202 नए मामले, 315 लोगों की मौत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है। 24 घंटे में देश में 6.7 प्रतिशत बढोतरी के साथ 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए और 315 मरीजों की मौत दर्ज की गई। चिंता की बात ये है कि देश में तेजी के साथ बढ़ते संक्रमित मामलों के कारण उपचाराधीन सक्रीय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12. 72 लाख से अधिक पहुंच चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोराना की तीसरी लहर कोहराम मचाने लगी है। बीते एक सप्ताह तक केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिला था और नए केस मिलने का आंकड़ा 1 लाख से बढ़कर ढाई लाख तक पहुंच गया था। लेकिन अब यह संख्या बताती है कि भले ही कोरोना केसों में तेजी जारी है, लेकिन रफ्तार थोड़ी थमी है।

मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए, जो पिछले एक दिन पहले आए मराजों से 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। इस कारण अब देश में उपचाराधीन सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,72,073 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई, जिसके बाद देश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,85,350 हो गई है। पिछले एक दिन में 1,09,345 ठीक होकर कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल रहे। संक्रमितों की संख्या में इजाफे के कारण अब संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत हो गई है। जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.83 फीसदी हो गया है। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों ने कोरोना टीके की पहली डोज ले ली है। देश भर में अब तक 155 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।

ओमिक्रॉन के 5,753 मामले
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। इस तरह देखें तो एक दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 300 केस ही मिले हैं, जबकि अन्य वैरिएंट्स के 2 लाख 64 हजार के करीब मामले पाए गए हैं।

दिल्ली में सामने आए 28,867 मरीज
दिल्ली में आज कोरोना के 28,867 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि हाल ही में कोरोना से हुई मौतो में 75 प्रतिशत ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 13 हजार से ज्यादा बेड खाली हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More