Home » रविवार को प्रदेश में मिले 2502 कोरोना संक्रमित

रविवार को प्रदेश में मिले 2502 कोरोना संक्रमित

by Bhupendra Sahu

रायपुर,। प्रदेश में रविवार को 2502 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है वहीं दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही 102 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए है। इधर रायपुर जिले में फिर सभी जिलों से अधिक संक्रमित मिले है,रायपुर में 830 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15465 हो गई है तथा पॉजिटीविटी रेट 8.05 प्रतिशत पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश में 31 हजार 71 लोगों की कोरोना जांच हुई है जिसमें से 2502 कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 830 संक्रमित मिले है। वहीं दुर्ग में 201,राजनांदगांव में 123, बालोद में 16, बेमेतरा में 1, कबीरधाम में 3, धमतरी में 46, बलौदाबाजार में 14, महासमुंद में 15, गरियाबंद में 4, बिलासपुर में 335, रायगढ़ में 227, कोरबा में 246, जांजगीर चांपा में 190, मुंगेली में 8, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही में 6, सरगुजा में 59, कोरिया में 24, सूरजपुर में 6, बलरामपुर में 8, जशपुर में 89, बस्तर में 5, कोण्डागांव में 7, दंतेवाड़ा में 14, सुकमा में 14, कांकेर में 8, नारायणपुर में 2 एवं बीजापुर में 2 मरीजों की पहचान हुई है।

वहीं रविवार को 102 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए है तथा दो लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15465 हो गई है तथा पॉजिटीविटी रेट 8.05 प्रतिशत पहुंच चुका है।
0१०४

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More