Home » सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने धनबाद पहुंचे 21 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने धनबाद पहुंचे 21 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित

by Bhupendra Sahu

धनबाद । झारखण्ड के धनबाद में कोरोना की तीसरी लहर बढ़ती ही जा रही है। धनबाद में रविवार को गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने पहुंचे 21 बच्चे जांच में कोरोना पाटिजिव मिले। परीक्षा में कुल 237 बच्चे शामिल हुए थे।
बच्चों को अगल बिठाकर परीक्षा ली गई। इसके बाद धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों लेकर अपना निर्देश जारी किया।

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए रविवार को तिथि निर्धारित की गई थी। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 235 बच्चे शामिल हुए हैं। यह परीक्षा कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए थी। परीक्षा देने के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों की कोरोना जांच की। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। पाजिटिव बच्चों में अधिकांश धनबाद के बाहर बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर सहित संथाल परगना जिले हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More